नरोत्तम ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई
 Narottam Mishra

एक नेता सुन्दर कांड  करा रहे तो दूसरे लंका कांड

सलाह की फ्री कंसल्टेन्सी खोल रखी है दिग्विजय ने

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कहा की | कमलनाथ सुन्दर कांड करा रहे हैं | और दिग्विजय लंका काण्ड | उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह ने कंसल्टेन्सी खोल  रखी है वे सबको सलाह देते रहते हैं | 

रक्षाबंधन  के अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी प्रदेशवासियों को  शुभकामनायें दी |  और सभी से  सावधानी पूर्वक और नियमों का पालन करते हुए  रक्षाबन्धन मनाने की सलाह दी | उन्होंने लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर कहा की  अभी लॉक डाउन बढ़ाने का कोई विचार नहीं है  | राम मंदिर निर्माण के मुहूर्त को लेकर दिग्विजय के बायान को लेकर   नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की वे कब से ज्योतिषाचार्य हो गए | उन्होंने किससे मुहूर्त निकलवाया है | कोरोना जैसी बीमारी को राजनीती से जोड़ना सही नहीं है |  उन्होंने कहा एक नेता  सुन्दर कांड करावा रहे और दिग्विजय लंका काण्ड कर रहे  | उन्होंने तंज कसते हुए कहा की | इतिहास गवाह है जब जब  धार्मिक काम या हवन हुआ है तब तब आसुरी शक्ति विघ्न बाधा डालती आई  हैं | उन्होंने दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा की | दिग्विजय ने फ्री कंसल्टेन्सी खोल रखी है | पक्ष विपक्ष सबको सलाह देते रहते हैं |  दिग्विजय बस ट्वीट ही कर सकते हैं  |