बदमाशों का निकाला गया जुलूस
 Rogue procession

प्रॉपर्टी डीलर के घर की थी फायरिंग

 

छतरपुर में  पुलिस ने  हवाई फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वालों का  जुलूस निकाला |  जिसका मुख्य उद्देश्य बदमाशों में कानून के प्रति डर पैदा करने के साथ  | लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाना था  | 

छतरपुर में  आपराधिक घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं  | जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है  | ताज कालोनी मे दस लाख की रंगदारी न देने पर प्रोपर्टी डीलर के घर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों का आज पुलिस ने जुलूस निकाला  |  पुलिस की मौजदूगी मे घटना स्थल पर  पुलिस ने दोनो बदमाशों को पैदल घुमाया | और बदमाशों से बुलवाया गया की फायरिंग करना पाप है,  कानून हमारा बाप है |  गौरतलब है की प्रोपर्टी डीलर हमीद खान  के घर हुई फायरिंग का सीसीटीवी  वीडियो  भी पुलिस ने जप्त किया था | जिसके आधार पर इन दोनो की गिरफ्तारी हुई |