सुरक्षा के लिए महिलाओं ने उठाई बंदूक
 Tribal woman

गाँव आने से डरते हैं  डकैत और बदमाश

 

रीवा में आदिवासी  महिलाएं  लोगों के लिए मिसाल  बनी हुई हैं  |  डकैतों से गाँव  की रक्षा के लिए इन  महिलाओं ने बंदूक  उठा ली है | अब   इस गाँव में डकैत और बदमाश जाने से डरते है  | 

हांथो में चूडी और घूघंट डाले  बंदूक चलाने के गुर सीख रही ये महिलाएं  | रीवा जिले के ककरेडी और मझियार गांव की हैं  | यह क्षेत्र दस्यु प्रभावित है  |   यहां से पुलिस की चौकी भी  कोसों दूर है  | ऐसे में डकैतो से निपटने के लिये इन महिलाओं ने अपनी और गांव की सुरक्षा के लिये बंदूक उठा ली है  |   महिलाओं के जज्बे को देखते हुये  इन्हे  बन्दूक का लाइसेंस दिया गया है  |  सुंदरिया नाम की आदिवासी महिला सभी महिलाओं को आत्मरक्षा  के गुर सिखा रही  हैं | सुंदरिया और उसकी टीम की महिलाएं गाँव में घूम घूम कर गाँव की रक्षा करती है |  और गाँव की बाकी महिलाओं को भी जागरूक  कर रही है  |