नरोत्तम :भाजपा ने अपने वादे पूरे किये
 Narottam Mishra

कांग्रेस ने किसानो से   झूठे वादे किये

कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की भाजपा ऐसी पार्टी है जो वो कहती है  वो करती है  |  कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे किये  | किसानो से झूठे वादे कर कमलनाथ ने सरकार बनाई  | किसानो का कर्ज माफ़ नहीं किया  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान पुत्र हैं वे हमेशा किसानो के हित  में कार्य करते हैं | राम मंदिर मुद्दे को लेकर नरोत्तम  मिश्रा ने कहा की  कांग्रेस ने हमेशा  राम मंदिर निर्माण का विरोध किया  | 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानो के बासमती चावल पर सवाल उठाने को लेकर कहा की | कांग्रेस ने किसानो के साथ धोखा किया  है | पूर्व सीएम कमलनाथ क्यों नहीं पंजाब की सरकार से बात करते  |  वहां भी कांग्रेस की सरकार है | किसानो से झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई  | और कर्ज भी माफ़ नहीं किया | शिवराज किसान  पुत्र हैं | और वे हमेशा किसानो के हित में कार्य करते हैं |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की मध्य प्रदेश में देश में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश किया गया |  किसानो के हित  में निरंतर निर्णय लेने के कारण ही प्रदेश को पांच बार कृषि कर्मठ अवार्ड मिला | भाजपा ने राम मंदिर , तीन तलाक , धारा 370 हटाने का वादा , एक राष्ट्र एक संविधान का वादा पूरा किया  | भाजपा ही एक पार्टी जो अपने वादे पूरा करती है  | 

नरोत्तम मिश्रा ने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की | कांग्रेस अब कह रही की उन्होंने कभी राम मंदिर का विरोध नहीं किया  | लेकिन उनके नेताओं ने राम को काल्पनिक तक बताया  |  कपिल सिब्बल जैसे वकीलों ने मंदिर निर्माण ना होने के लिए कोर्ट में केस लड़े |  उन्होंने कहा की भाजपा  से चाह रही थी की पूरा देश राममय हो जाए |  कांग्रेस भी अब राम को मानने लगी है |