कमलनाथ ने नहीं निभाए जनता को दिए वचन
 Narottam Mishra

कृषि और किसान सरकार की प्राथमिकता है  

कांग्रेस को आत्मशुद्धीकरण करने की जरूरत

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजयसभा सांसद दिग्विजय सिंह के वचन निभाने वाले बयान को लेकर कहा की | वास्तविकता में  दिग्विजय सिंह  ने यह कटाक्ष कमलनाथ पर किया है |  कमलनाथ ने अपने किसी भी वचन को पूरा नहीं किया है  | भाजपा ने जो वादे किये थे उनको निभाया है | चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार |  उन्होंने कांग्रेस को आत्मशुद्धि करने की भी सलाह दी | 

 दिग्विजय सिंह के वचन ना निभाने वाले बयान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  |  कमलनाथ ने जो वादे जनता से किये थे |  उसमे से किसी को भी पूरा नहीं किया |  कमलनाथ सरकार ने ना तो किसानो का कर्ज माफ़  किया , ना बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया  |  भाजपा ने अपने हर वादे को पूरा किया है  | भाजपा ने  लाडली लक्ष्मी योजना चलाई , किसानो के हित में योजनाए बनाई  , कन्या विवाह योजना चलाई  | उन्होंने कहा हमने वचन दिया था 370 हटाने का उसको हटाया गया  , राम मंदिर निर्माण , तीन तलाक मुद्दा सब वादे निभाए  |  शिवराज सरकार ने दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बीमारू राज्य को विकासशील राज्य बनाया  | उन्होंने कहा दिग्विजय ने यह कटाक्ष असल में कमलनाथ पर किया हैं  |  जिन्होंने एक भी वचन नहीं निभाया हैं | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कोरोना के इस काल में वेबिनार के माध्यम से कार्य संचालित किये जा रहे हैं  | उन्होंने कहा कृषि  हमारा प्रमुख लक्ष्य है |  शिवराज सरकार में हमेशा किसान और कृषि पर ध्यान दिया गया है  |  हमारी सरकार में प्रदेश में सिचाई का रकबा बढ़ा है  |