कलेक्टर के आदेश की हो रही है अवहेलना
  Violation of order

सोसायटी प्रबंधक को नही कलेक्टर का डर

 

सिवनी कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया है  | ऐसा न करने वालों पर जुर्माने का प्रवधान भी है लेकिन  सिवनी में कलेक्टर के निर्देश की सरे आम धज्जियाँ उडाई जा रही हैं और लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं  | 

सिवनी कलेक्टर ने बिना मास्क ओर सोशल डिस्टनसिंग का पालन ना करने  वालों पर अर्थदण्ड लगाने के आदेश जारी किये  हैं |  जिसके लिये पुलिस, नगरपालिका, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया है  | किंतु ये सभी जिला कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर रहे हैं | कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाये गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है  | ये नजारा लखनादौन घंसौर रोड सोसायटी का है |  जहाँ किसानों को यूरिया वितरण किया जा रहा था  |  मौके  पर मौजूद प्रशासन के सामने लोग बिना मास्क लगाए ओर सोशल डिसतेनसिंग का उलंघर करते साफ नजर  आये | लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया |  सिवनी जिले में भी लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है |  लेकिन आम जनता और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुह फेरते दिखाई दे रहे हैं   |