नाबालिग लड़के-लड़की को पेड़ से बांध कर रखा
 Boy tied girl

लड़का -लड़की को बाँधने का वीडियो वायरल

 

सिंगरौली के सितूल गांव में एक नाबालिग लड़के और लड़की को लोगों ने कई घंटों तक पेड़ से बांध कर रखा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया | इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ | 

सितूल गांव में नाबालिग लड़के व लड़की को ग्रामीणों ने कई घंटों तक  पेड़ से बांधकर रखा | इसके बाद किसी ने इस घटना की जानकारी डायल 100 को दी |  मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़का और लड़की को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले कर आई  | इस घटना का वीडियो   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यह मामला सामने आया | दोनों नाबालिग ग्रामीणों को  संदिग्ध परिस्थितियों में मिले  थे  | उसके बाद इनके साथ मारपीट की गई और पेड़ से बांध दिया गया |  पुलिस  दोनों नाबालिक लड़के व लड़की को थाने लेकर आई और दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी | .जिसके  बाद  दोनों के परिजनों की आपसी सहमति से उन्हें छोड़ दिया गया | पुलिस ने दोनों को पेड़ से बांधने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है  |