डॉक्टर ने की लैब टैक्नीशियन से मारपीट
  Doctor commotion

डॉक्टर ने मारपीट से किया इंकार

 

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में एक डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया | डॉक्टर ने कोविड लैब में टेक्नीशियन से मारपीट की  और पुलिस के साथ भी बदतमीजी की |  वहीँ डॉक्टर का कहना है की उन्होंने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की है  | कोविड सेंटर में शराब के नशे में डॉक्टर  पुनीत वर्मा  ने लैब टैक्नीशियन अभिषेक सोनी के साथ मारपीट की |  और जब पुलिस ने  मेडिकल जांच कराने की बात कही तो डॉक्टर भड़क गया | और रौब झाड़ने लगा  | उसने कहा  मैं क्या चेक कराऊं | इतने मरीजों का रोज इलाज कर रहा हूं | आज तक किसी को हाथ नहीं लगाया |  सब झूठ बोल रहे हैं |  मैंने किसी को नहीं मारा  | उधर अभिषेक ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है की उन्होंने कुर्सी से उन्हें मारा | जिसकी वजह से  उसे काफी चोटें आई  | स्टाफ ने भी बताया कि यह डॉक्टर रोजाना डयूटी पर शराब पीकर आता है | अभिषेक ने इसकी सूचना पुलिस को  दी  | जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया  |  और पूरे मामले की जांच शुरू  कर दी है |