सड़क पर भैंस का कारनामा
 Buffalo feat

बेरिकेट लेकर चल पडी भैंस

भैंस का आगे बीन बजाना

 

भैंस की अक्ल को लेकर हमेशा संशय रहता है | इसलिए भैंस के आगे बीन बजाने जैसी कहावतें बनी |  एमपी के सागर में एक भैंस  सड़क पर लगा बेरिकेट  लेकर घूमती नजर आयी | तो भैंस को लेकर सभी कहावतें सच नजर आयीं | 

अगर भैस के आगे बीन बजा भी लिया तो क्या कर लिया | भैंस तो भैंस है | अक्ल से भी  भैंस बड़ी  है | क्योंकि भैंस के सामने अक्ल भी छोटी पड़ जाती है |  सड़क पर भैंस अगर सामने आ जाए  तो आपके पास उससे बचने के आलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता |  सागर के सिविल लाइन इलाके में एसपी  ऑफिस के पास सड़क पर बेरिकेट लगे थे तभी वहां से भैसों  का गुजरना हुआ | भैंस तो भैस ठहरी वो सीधे बेरिकेट के नीचे से निकली | बेरिकेट उसकी पीठ में फंस गया | लेकिन उसको इससे क्या असर पड़ना था | भैंस बेरिकेट ले कर चल पड़ी |  जिसने भी देखा वो देखता रहा गया |  लेकिन प्रशासन सोता रहा |  भैंस जब बहुत दूर चली गई | बाद में कुछ पुलिस वालों ने लोगों की मदद से भैंस से बेरिकेट को मुक्त करवाया |