बच्चा चोर महिला पकड़ी गई
 Woman beating

महिला रायपुर की रहने वाली

 

राजनांदगाव में चुपचाप एक बच्चे को ले जा रही है महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और महिला की पिटाई लगा दी  .| बाद में इस महिला को पुलिस के हवाले किया गया | डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जंतर में एक अज्ञात महिला एक डेढ़ साल के बच्चे को अकेला खेलता  देख उठाकर ले जा रही थी | अचानक गांव के ही एक युवक की नजर इस महिला पर पडी   | बच्चे को ले जाते देखा  युवक ने  शोर मचाया |  इतने में  कई ग्रामीण इकठ्ठा हो गए  और  महिला की पिटाई शुरू कर दी | बताया  जा  रहा है, की जिस समय अज्ञात महिला  बच्चे को चुरा कर ले जा रही थी  | तब  बच्चे की माँ खेत के काम करने गए थी, और पिता स्कूल भवन की  पुताई कर रहा था, बच्चा अपने दादा ले साथ घर के बाहर खेल रहा था | बाद में बच्चा चोर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया |