किसान संकट में है तो शिवराज बैठ नहीं सकता
Shivraj Singh

कोरोना ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है

सरकार किसानों की तकलीफ में उनके साथ

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खातेगांव के खेतों में अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का जायजा लिया और कहा कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है लेकिन किसान संकट में हो तो शिवराज घर नहीं बैठ सकता  | सरकार किसानों के साथ है  | 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  बारिश के कारण फसलों को हुए नुक्सान का जायजा लिया  | उन्होंने कहा सोयाबीन की फसलें तबाह होने से किसान परेशान है  ...  1 सप्ताह पहले ऐसे हालात नहीं थे, 3-4 दिन में इस प्रकार के समाचार आने शुरू हुए हैं  | ऐसी परिस्थिति में मैं आराम से बैठ नहीं सकता, किसान संकट में हो और शिवराज सिंह चौहान बैठ जाए ऐसा हो नहीं सकता  | यह बात सही है कि कोरोना वायरस में अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है  | लेकिन इस संकट की घड़ी में हम किसानों की पूरी सहायता करेंगे  | फसल  बीमा योजना और इसके साथ बाकी जो अन्य  व्यवस्थाएं हैं किसानों  को  उसका भी लाभ मिलेगा  | 

इसके बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खातेगांव की मंडी में पहुंचे और किसानों से चर्चा की  .| शिवराज सिंह ने किसानों से कहा उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है   सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी | मुख्यमंत्री ने कहा हम किसानों के हित में रणनीति बनाएंगे, हमारी सरकार किसानों की तकलीफ में उनके साथ है और इस तकलीफ से हम किसानों को बाहर निकाल कर ले जाएंगे |