पूर्व जनपद अध्यक्ष के पिता को नक्सलियों ने गोली मारी
 HATYA

इलाके में फैली दहशत सुरक्षाबलों की मुस्तैदी बढ़ाई गई

 

पंखाजूर में नक्सलियों ने पूर्व जनपद अध्यक्ष के पिता व वर्तमान कापसी लैम्पस के अध्यक्ष घस्सूराम उसेंडी की गोली मारकर हत्या कर दी |  बताया जा रहा है घस्सूराम देवी की पूजा करने गए थे | तभी पीछे से नक्सलियों ने उन पर गोली चला दी  |  जिससे उनकी मुके पर ही मौत हो गई | 

कापसी लैम्पस के अध्यक्ष घस्सूराम उसेंडी को  मदले गांव में  नक्सलियो ने गोली मारकर हत्या कर दी  |  गौरतलब है की घस्सूराम उसेंडी के  परिवार के लोग  पंचायती राज शुरू होने से अब तक सरपंच पद रहे हैं | एक साल पहले नक्सलियों द्वारा उनके साले को मेंड्रा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी |  बताया जा रहा है की उसेंडी  मदले गांव के पास देवी की  पूजा के लिए गए  थे |  जिसमे  इलाके के करीबन पांच सौ से अधिक ग्रामीण शामिल भी हुए थे | इसी दौरान घस्सूराम उसेंडी पर पीछे से गोली चलाई गई  | गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई | प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो  घटना को अंजाम देने के बाद मौके से तीन युवक लाल सलाम जिंदाबाद के नारे  लगाते हुए जंगल की ओर भाग गए  | घटना के बाद  इलाके में दहशत  फैली हुई है |  जिसको देखते हुए इलाके में सुरक्षाबलों की गश्त  बढ़ा दी गई है  |