पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी
 Blind murder

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या हुई

 

जगदलपुर में पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा दी है  | बताया जा रहा है युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई  |  पुलिस ने हत्या के तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  | 

जगदलपुर शहर से 3 किलोमीटर दूर आसना में एक युवक विकल  की लाश मिलने से  हड़कंप मच गया  |  हत्या कर आरोपियों ने लाश को आसना के  जंगल में फेंक दिया था और फरार हो गए थे  |  मृत युवक के शरीर में चोट के निशान  देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी  | जिसके बाद

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से हत्या में शामिल तीन लोगों को शक के आधार पर पकड़ा  | और जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की घटना को स्वीकार कर लिया  | पुलिस ने बताया की कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या हुई है  |  इन तीनों ने मिलकर विकल की  लात घुसा और डंडे से जमकर पिटाई की  | और  मोटरसाइकिल में बैठाकर आसना के जंगल में ले गए  | जहाँ इन्होने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी  | और   शव छोड़कर भाग गए  |  पुलिस ने तीनों आरोपी को जेल भेज दिया है |