अन्धविश्वास के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
 HATYA

आरोपी कई बार जानवरों की दे चुका है बलि

 

अंधविश्वास के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी  और फरार हो गया | इससे पहले भी यह व्यक्ति कई बार पूजा पाठ के नाम पर अपने घर में जानवरों की बलि देता रहा है | .ये मामला सिंगरौली का है  | 

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाने के  बसौड़ा ग्राम निवासी बृजेश केवट  ने अंधविश्वास  के चक्कर में अपने पत्नी की हत्या कर दी  | आरोपी बृजेश केवट ने  अपनी पत्नी को बेरहमी से कई टुकड़ों में काट डाला  | जिसने भी ये दृश्य देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए  | आरोपी बीती  रात में जब वारदात कर रहा था तब उसके पुत्र बीच-बचाव करने लगे | आरोपी ने अपने पुत्रों को  भी धमका कर भगा दिया  | और आरोपी घटना को अंजाम देकर  फरार हो गया  .| आरोपी ने  तंत्र-मंत्र के चक्कर में  घर के अंदर ही एक चौरा बना रखा था  | वह जानवरों को कई बार बलि चढ़ा चुका था  | बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व आरोपी  ने बकरी की  बली चढ़ा रहा था  तब  आरोपी  का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था  | कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जैसे ही जानकारी हुई पुलिस अधीक्षक | सहित पूरी टीम   घटनास्थल पर  पहुंची  | उन्होंने बताया कि  जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |