Since: 23-09-2009
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
टीकमगढ़ के शिक्षक संजय जैन को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया | इससे पहले संजय को राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है | बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए संजय दिन रात मेहनत करते हैं |
कहते हैं कि शिक्षक ही भविष्य का निर्माता होता है | उससे प्राप्त शिक्षा से छात्र विभिन्न क्षेत्रों में नए-नए आयाम हासिल करते हैं | राष्ट्रपति रमानाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक संजय जैन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया | यह सम्मान वेबिनार के माध्यम से दिया गया | संजय जैन के द्वारा जो काम बच्चों और स्कूल के लिए किया गया है | वह अन्य शिक्षकों के लिए एक उदाहरण है कि हम भी बच्चों के लिए एक आदर्श शिक्षक बने | उन्होंने अपनी मेहनत ,लगन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए | पूरे मध्यप्रदेश में प्राथमिक पाठशाला डोडा का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया | | गौरतलब है की शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश से 2 शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया है | संजय जैन को पूर्व में भी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है | संजय जैन ने बताया की उनका उद्देश्य है बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए | जरूरी नहीं कि हमारे पास भौतिक सुविधाएं हो | शिक्षक चाहे तो बच्चों को अपने आसपास होने वाली घटनाएं और परिस्थितियों से भी शिक्षित कर सकता है |
MadhyaBharat
7 September 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|