बस्तर के औधोगिक विकास पर परिचर्चा
 Discussion on industrial development

राजनेता बोले विकास में बाधा नहीं आने देंगे

 

पत्रकार संघ  ने बस्तर के औधोगिक विकास  पर परिचर्चा का आयोजन किया | जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे | सांसद दीपक बैज ने  ने कहा कि बस्तर के विकास  में  किसी प्रकार की भी रुकावटें नहीं होने दी जाएगी  | 

बस्तर के औधोगिक विकास पर  परिचर्चा  में बस्तर सांसद दीपक बैज व संसदीय सचीव व विधायक रेखचन्द जैन,समाजसेवी धर्मपाल सैनी  के मुख्य अतिथि थे।   बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने  ने कहा कि बस्तर के विकास  में अब कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी |  हम अपने दायित्व का पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। हम इसी मिट्टी में खेल कूद कर पढ़ लिखकर यहां तक पहुंचे हैं | मैं यहां की भौगोलिक स्थिति से परिचित हूं |  बस आपके साथ और सहयोग की जरूरत है | कांग्रेसी ने कभी किसी को बेगम करने का कार्य नहीं किया ना ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया  है | 

| मैं बस्तर का हूं बस्तर के हित की बात करूंगा | 

विधायक रेखचन्द जैन ने कहा किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए  चर्चा जरूरी है  | मेरा   प्रयास होगा कि मैं इसमें अग्रणी भूमिका निभाऊं  | डीएमएफटी की बैठक में बस्तर के विकास पर काफी कुछ चर्चा हो चुकी है  | बस इसे अंजाम देने की जरूरत है  |  दलपत सागर की सहजने का कार्य अवश्य किया जावेगा  | राज्य सरकार इसके लिए कटिबद्ध है  | 

पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी ने कहा हमारी संस्था के खिलाड़ी खेल जगत में बस्तर को और अधिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है | अगर मेरी संस्था को खेल अकादमी का अवसर मिले तो हमारी संस्था देश दुनिया में बस्तर को गौरवान्वित करने से पीछे नहीं रहेगी  | बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर पारेख ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए बस्तर में बहोत सम्भावनाये है  |