कट्टे बनाने की अवैध फ़ैक्ट्री पर कार्यवाई
 Illegal bag factory

अवैध कट्टे सहित दो लोग गिरफ्तार

 

 

छतरपुर पुलिस ने  देसी पिस्तौल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है  | बताया जा रहा है कई दिनों से इस  फैक्ट्री में अवैध कट्टों के निर्माण करने की खबर आ रही थी | जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्यवाई की और फैक्ट्री से कट्टे बनाने का सामन जब्त कर लिया  | पुलिस पूछताछ में कांग्रेस पूर्व पार्षद के भाई का नाम सामने आया है  | पुलिस जांच कर रही है  |  

अवैध कट्टे बनाने की  फैक्ट्री महाराजपुर  थाना के गौरारी हार के  खेत में बने घर पर  चल रही थी  | पुलिस को मुखबिर से सूचना लगी थी कि यहाँ अवैध फैक्ट्री में देसी पिस्तौल  बनाकर बेचने का काम किया जा रहा  | इसी सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तो  | यहां  यूपी के महोबा का नंदराम विश्वकर्मा कट्टा बनाते मिला | पुलिस ने  कट्टा बनाने  के   सामान समेत दो तैयार बने कट्टे  जप्त कर लिए  |  इसके साथ ही फक्ट्री से अवैध  कारतूस भी बरामद किये गए हैं |  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया  की  गढीमलेहरा में  काग्रेस पूवँ पार्षद का भाई मनोज  चौरसिया इन कट्टो को अपराधियों को बेचने का काम करता है  | इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनो गिरफ्तार किया है | अब पुलिस इन दोनो आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि  

| इन दोनो ने किन किन को अवैध कट्टे  बेचे है।