पैसे ठगने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़
 Fraud

सस्ती सीमेंट के बहाने लूटे थे 90 हजार रूपये

 

मैहर में पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसे ऐठने  वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया  | सस्ती सीमेंट बेचने के बहाने ये आरोपी लोगों से पैसे लेकर फरार हो जाते थे  |  जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनको धर दबोचा  | 

अहिरगांव निवासी शुभम सिंह  ने बताया की  | अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें  फ़ोन कर  सस्ते रेट में सीमेंट देने के लिए  नादन टोला ढोला प्लांट के पास बुलाया गया  | जहाँ उनसे  नब्बे हजार रूपये ले लिए गए  | और पैसे लेकर ठग फरार हो गया  | जब उन्होंने उसे काल किया तो मोबाईल बंद आने लगा  | थाना प्रभारी ने अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम बनाकर जांच के लिए रवाना किया  | साइवर सेल से मोबाइल लोकेशन और सीडीआर पता किया गया | जिस मोबाइल नंबर से बात की गई थी उस मोबाइल के IEMI नंबर की लोकेशन अमरपाटन में पाई गई | और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तत्काल वहां टीम भेजी गई | पूछताछ पर आरोपी राजेश गुप्ता  ने अपने तीन और  सहयोगियों की जानकारी दी | जिस आधार पर सभी को तत्काल गिरिफ्तार कर लिया गया | साथ मे पैसे भी बरामद किये गये  |