युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
 Negligence

परिजनों का प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

 

सिवनी में  एक युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई  |  जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रंबंधन पर  इलाज में लापरवाही बरतने का   आरोप लगाया  | और जमकर हंगामा  किया  |  

भले ही कायाकल्प के मामले में  सिवनी का अस्पताल प्रदेश में प्रथम आया हो  | परंतु यहां पर नर्स और डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है

| जिसके चलते एक 20 वर्षीय युवती की जान चली गई  | दरअसल दिघोरी से 20 वर्षीय युवती अन्नपूर्णा सतनामी को  पेट दर्द की तकलीफ थी  | जिसके चलते उसे जिला चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था  |  अस्पताल में उसे भर्ती तो कर लिया मगर इलाज के नाम पर खानापूर्ति होती  रही  | परिजनों के  बार-बार डॉक्टरों से आग्रह करने के बावजूद भी  नर्सों  और  डाक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया | जिसके कारण  युवती ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया | जिसके बाद परिजनों अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया  | सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया |