कांग्रेस मनाएगी बेरोजगार दिवस
 Youth unemployed day

मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस

 

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगी |  बीजेपी इस समय मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मना रही है  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  जन्मदिवस को भाजपा के लोग संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं | उसके विरोध में इस दिन को कांग्रेस    बेरोजगार दिवस मनाएगी  | कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  प्रधानमंत्री बनने के बाद  कहा था कि हर वर्ष दो करोड़ युवा बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी  | लेकिन कुछ भी नहीं हुआ | प्रधानमंत्री की उपलब्धि यही रही है  कोल इंडिया को बेच रहे हैं उसका निजीकरण कर रहे हैं   |  जीएसटी से आम लोग परेशान हो रहे हैं  | नोटबंदी से लोग परेशान हो गए | बीएसएनएल का निजीकरण कर रहे हैं | रेलवे का निजीकरण कर रहे हैं  | कोल इंडिया में  50 वर्ष की उम्र व 30  वर्ष नौकरी का फार्मूला लागू कर रहे हैं | जो कि सही नहीं है |