कोरोना संक्रमण रोकने प्रशासन ने लगाई धारा 144
 Flag march

नियम का पालन न करने वालों पर होगी कार्यवाई

 

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए  बस्तर में धारा 144 लगाई है | इसके साथ ही कई जिलों में लॉक डाउन लगाया गया है | प्रशासन ने नियम को सख्ती से पालन करने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला | 

जगदलपुर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है | प्रशासन द्वारा इससे बचने के कई दिशा निर्देश समय समय पर जारी किये जा रहे है |  राज्य के कई जिलों में लॉक डाउन लगाया गया है | कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभावों के देखते हुए बस्तर कलेक्टर रजत बंसल  ने  पूरे बस्तर जिले में धारा 144 लागू की गई है  | जिला प्रशासन द्वारा  शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया | जिसका लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया |  इस फ्लैग मार्च में जिला कलेक्टर रजत बंसल के साथ बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा मौजूद रहे | बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए धारा 144  लागू की गई है | इसके तहत जो भी नियमो के विरुद्ध कार्य करता हुआ दिखाई देगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी  |