पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
  Pandit Deendayal Upadhyay

राष्ट्रभक्त,मानववाद के प्रेरणा थे दीनदयाल उपाध्याय

 

छिंदवाड़ा में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई | इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मानवता के लिए किये गए कार्यों के बारे में बताया गया | परासिया के भाजीपानी ग्राम पंचायत में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर  ग्रामीण मौजूद रहे | बीजेपी मण्डल अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा  कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रभक्त , मानववाद के प्रेरणा स्रोत थे | वे  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता के साथ भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे |