प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का हुआ सम्मान
 Rameshwar Sharma

बोरवन पार्क  का नाम हुआ पंडित दीन दयाल वन  

 

बैरागढ़ का बोरवन पार्क अब  पंडित दीनदयाल वन के नाम से जाना जाएगा | जहाँ विकास कार्यों की शुरुवात प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा ने की | इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा का सम्मान भी किया गया | 

बोरवन पार्क अब दीनदयाल वन के नाम से जाना जाएगा  | जहाँ  65 लाख 16 हज़ार रुपयों के विकास कार्यों का भूमि पूजन स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा  ने किया | इस अवसर पर बोरवन क्लब   सदस्यों ने   शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर  उनका सम्मान किया  | अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने  कहा -हम  रामेशवर शर्मा का आभार मानते हैं,जिन्होंने पार्क में सर्व हितकारी योजना ला कर पार्क में आने वालों के चेहरे पे मुस्कान ला दी है  | जल्द बाउंड्री वाल,योगा स्थान का शेड,ओपन जिम, कर्व स्टोन आदि का कार्य   शुरू  होगा  |  इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हर जगह  विकास का काम किया जाएगा |  इलाके का सर्वांगीण विकास  उनकी पहली प्रथमिकता है |