इंदौर में महिला का पीछा कर चेन लूटी,
 robbery

 पुलिस की निष्क्रियता से लुटेरे  मजे में

 

इंदौर में अक्सर चेन लूटने की घटनाएं होती रहती हैं | इस बार बापजीनगर में लुटरे ने एक महिला को अपना शिकार बनाया और चेन लूट कर भाग गया | पूरी वारदात cctv कैमरे में कैद हो गई है | 

लसूड़िया थाना क्षेत्र में बापजीनगर निवासी 52 वर्षीय संगीता  शर्मा से एक बदमाश ने चेन लूट ली | महिला ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6 बजे बाजार से घर आ रही थी | तभी एक बदमाश पैदल उसके पास आया और मुझसे कुछ बोलने लगा  | मैं घबरा गई और दौड़ी |  इतने में बदमाश ने चेन छीन ली |  शोर मचाने पर वह फरार हो गया | महिला को  पुलिसवालों ने आवेदन लेकर रवाना कर दिया |  मंगलवार को महिला ने सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए और पुलिस को दिए  |  मंगलवार रात पुलिस ने अज्ञात  लुटेरे के खिलाफ  लूट का केस दर्ज  किया |