आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले पकडे गए
  IPL betting

1 करोड़ की सट्टा पर्ची , 30 हजार नगद बरामद

 

जगदलपुर में आईपीएल पर सट्टा खिलवाने वाले सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है | इनके पास से  1 करोड़ की सट्टा  पर्ची  और 30 हजार रुपये नगद बरामद किये गए | आईपीएल सीजन प्रारंभ हो चुका है और सटोरिये इस पर भी दांव लगवा रहे हैं |  छत्तीसगढ़ में  पुलिस  को खबर मिली है कि  हर जिलों में आईपीएल के  सटोरिये सक्रीय हो गए हैं  | जगदलपुर कोतवाली पुलिस को ऐसे सटोरियों को पकड़ने में  बड़ी सफलता मिली है  | नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएल मैच के प्रारंभ होने के साथ साथ शहर में सट्टा बाजार का माहौल भी गर्म हो चुका है |  शहर के कई व्यक्ति आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का काम कर रहे है |  आईपीएल मैच में सट्टा  लगवाने वाले  उमेश महाजन एवम  सुनील सेठिया को  6 मोबाईल , 30 हजार  नकदी एवम टीवी और सट्टे सम्बंधित कागजातों  के साथ  पकड़ा है | कुल एक करोड़  की सट्टा पर्ची  इनके पास से मिली हैं  | पुलिस ऐसे अन्य लोगो को पकड़ने में भी लगी हुई है |