कांग्रेस का हाथरस घटना पर कैंडल मार्च
 Candle march

यूपी की योगी सरकार मुर्दाबाद के लगे नारे

 

हाथरस काण्ड के विरोध में लोगों में आक्रोश है |  ऐसे में कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कैंडिल मार्च निकाला | 

सिंगरौली जिले में कांग्रेस  ने  हाथरस की दलित लड़की के साथ  हुए बलात्कार  व हत्या की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला |  मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने   योगी  सरकार मुर्दाबाद | पीड़िता को न्याय मिले जैसे नारे  लगाए  |  बैढन के अंबेडकर चौक  पर कांग्रेस नेताओं ने कहा  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं |  सरकार से अपराध  कंट्रोल नहीं हो रहा है |  ऐसी सरकार   को बर्खास्त होना चाहिए |  कांग्रेस   नेता राम शिरोमणि शाह ने कहा कि दलित बाल्मीकि समाज की लड़की के साथ उत्तर प्रदेश में यह घटना निंदनीय है  |