नक्सल संगठन आपसे में हुए दो फाड
 Naxalite murder

नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या की

 

नक्सलवादी मुखबिरी के शक में आम लोगों की हत्याएं कर रहे हैं |  इस वजह से नक्सवादियों में आपसे में झगडे बढ़ गए हैं | नक्सलियों का एक समूह आम लोगों को मारने के खिलाफ है | इससे के चलते कुछ नक्सलियों ने अपने ही साथी डी वी सी कमांडर दिनेश मोडियाम की हत्या कर दी  | 

पिछले एक माह से नक्सलियों  ने  मुखबिरी का आरोप लगाकर लगातार ग्रामीणों की हत्याएं की |  नक्सलवादियों की इन कारवाईयों से उनका ही एक धडा असहमत  होने के साथ  ही  नाराज भी था | नक्सलियों के एक धडे ने इसी बात को लेकर डी.वी.सी कमाण्डर दिनेश मोडियम की गोली मार कर हत्या कर दी है |  नक्सली संगठन मे ये पहली घटना है जब निचले कैडर ने अपने ही कमाण्डर की हत्या की हो |  मोडियम आठ लाख का इनामी कमाण्डर था | यह आपसी द्वन्द खूनी रूप लेकर नक्सलवाद की एक नई इबारत लिखने की दिशा मे आगे  बढ़ता नजर आ रहा है | 

पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की वजह से बैकफुट पर आए नक्सली  बस्तर में अब लगातार ग्रामीणों को मौत के घाट उतार रहे हैं | अपनी साख को कमजोर होते देख नक्सली ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम करने के लिए लोगों को मार रहे हैं |  बीजापुर   में इसी तरह की दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी जिसके बाद ये ताजा घटनाक्रम हुआ  |