हाथरस काण्ड के विरोध में सड़क पर कांग्रेस
  foot march

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

 

उत्तरप्रदेश में हो रहे महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस सड़क पर आ गई है|  टीकमगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा | 

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर  और हाथरस में दलित बच्चियों के साथ दुष्कर्म और जघन्य तरीके से की गई उनकी हत्या के विरोध में  कांग्रेस ने  मार्च निकाला   इस घटना का विरोध किया | कांग्रेसी जिलाध्यक्ष महेश यादव और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में  राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया |   ज्ञापन में कहा गया  उत्तर प्रदेश की सरकार ऐसी घटना रोकने में समर्थ नहीं है| अतः   वहां पर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए  | इस दौरान कांग्रेस  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पुतला फूंका और नारेबाजी की |