मोदी जी को उड़ाने बम नहीं बना सक रहे क्या
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का नेता हैं रामगुलाम उइके,
मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक रामगुलाम उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है | उन्होंने कहा इस एक आदमी ने सब को परेशान कर रखा है | उइके ने जनता से सवाल करते हुए कहा इंद्रा गांधी को गोली से उड़ा दिया | राजीव गांधी को बम से उड़ा दिया | मोदी जी को उड़ाने के लिए कोई बम नहीं बना सक रहे क्या |
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता पूर्व विधायक रामगुलाम उइके | भाषण देते देते अपना आपा खो बैठे | धनोरा विकास खण्ड के कुडारी गांव में आदिवासी सुमदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में अपना भाषण शुरू किया और कहा कोरोना वैक्सीन को लेकर 130 करोड़ जनता को मोदी सरकार द्वारा मूर्ख बनाया जा रहा है | उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मौत का जिक्र करते हुए जनता से पूछा की प्रधानमंत्री मोदी को उड़ाने के लिए कोई बम नहीं बना पा रहे क्या, इनको क्यो नहीं उड़ाया गया | इतना ही नही उइके ने प्रधानमंत्री को हत्यारा तक बता दिया |
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष उइके के इस विवादित बयान को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदामा गुप्ता ने निंदनीय बताया और कहा कि मोदी देश मे प्रधानमंत्री ओर उनके प्रति ऐसी भावना रखना निंदनीय है | उन्होंने विवादित बयान देने वाले जिलाध्यक्ष से तत्काल माफी मांगने को कहा है |
बीजेपी के लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गोल्हानी ने गोंगपा के जिलाध्यक्ष के विवादित भाषण पर कहा कि उनके द्वारा आदिवासी भाइयों को बरगलाने का काम किया गया है | उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए | बीजेपी नेता विजय उइके ने भी रामगुलाम उइके द्वारा दिये गए विवादित बयान की निंदा करते हुए प्रसाशन से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की |