छोटे बलात्कार पर डहरिया की मुसीबत
 Shiv Dahria

मंत्री डहरिया का बीजेपी ने पुतला जलाया

 

छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया के दुष्कर्म को लेकर दिए बयान से भाजपा आक्रोशित है | बीजेपी ने मंत्री का पुतला जलाया  | वहीँ कांग्रेस भी  मंत्री के बयान से नाखुश है | 

मंत्री शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़ में हुए बलात्कार को छोटा और यूपी में हुए बलात्कार को बड़ा बताया था | उसके बाद से ही मंत्री डहरिया की मुश्किल बढ़ रही है  | उनके बयान से न जनता खुश है और न नेता | भारतीय जनता पार्टी ने  इस मसले पर  कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है |  बीते  दिनों    बलरामपुर  में बलात्कार की   घटना हुई थी जिस पर मंत्री शिव डहरीया ने  उसे  छोटी घटना कह दिया था  |  जगदलपुर  में भाजपा कार्यालय के सामने मंत्री शिव डहरिया का पुतला जलाया  गया  | युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनीश  पाणिग्रही ने मंत्री के बयान पर कहा   कि यह महिलाओं का अपमान है  |  बलरामपुर    के अलावा कोंडागांव जिले के केशकाल में भी बलात्कार की एक घटना हुई है |  युवा मोर्चा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है |