नरेंद्र तोमर ने कहा कांग्रेस किसान और गरीब विरोधी
  Narendra Tomar

गरीबी के लिए राहुल गाँधी और उनके पुरखे जिम्मेदार

 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कांग्रेस लोगों का भरोसा खो चुकी है  | कांग्रेस किसान और गरीबों की विरोधी है और इस सब के लिए राहुल गाँधी और उनके पुरखे जिम्मेदार हैं | 

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर  ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा | तोमर ने कहा  कि कांग्रेस जनता के बीच अपना भरोसा  खो चुकी है यही कारण है कि वो छटपटा रही है | कांग्रेस किसान और गरीबों की विरोधी है और इस सब के लिए राहुल गाँधी और उनके पुरखे जिम्मेदार हैं  | कोंग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी की इंदिरा गांधी से तुलना  के मसले पर नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किससे किसकी तुलना कर रही है | . इससे कोई फर्क नही  पडता  | देश की जनता किससे किसकी तुलना करती है सवाल इस बात का है | उन्होने कहा कि कांग्रेस इस समय देश का माहौल खराब करने मे जुटी हुई है | कांग्रेस का हमेशा काम है कि फूट डालो और राजनिति करो  | लेकर अब आम लोग समझदार हो गए है और कांग्रेस के झांसे मे नही आने वाले |