नक्सली बने एक दूसरे के दुश्मन
 Naxalite

गैंगवार में मारे जा रहे हैं नक्सली

 

दक्षिण बस्तर क्षेत्र के माओवादी संगठन में फूट पड़ गई है  | निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं को लेकर  आपसी मतभेद में  नक्सली खुद एक-दुसरे को मार रहे है  अब इनकी आपसी गैंगवार इनके खात्मे का सबसे बड़ा कारन बनेगी  | 

बस्तर पुलिस का कहना है  निर्दोष ग्रामीणों पर हो रही अत्याचार को लेकर आपसी विवाद में पश्चिम बस्तर डिवीजन  में अब तक  6 माओवादियों  ने एक दूसरे को मारडाला है | पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पी.  ने  बताया  सिर्फ आतंक के सहारे पर चलने वाले माओवादी संगठन  के खात्मा का प्रमुख कारण  आपसी गैंगवार होगी |  निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की माओवादी द्वारा की गई हत्या का  चौतरफा विरोध  हो रहा है | इससे नक्सली विचलित हो गये  हैं और उनमे आपस में फूट पड़ गई है | दिशाविहीन एवं नेतृत्वविहीन हो रही माओवादी संगठन में गैंगवार जैसा  माहौल बन गया है | दक्षिण बस्तर क्षेत्र के माओवादी संगठन में निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं को लेकर हो रही आपसी मतभेद में विगत 01 महिने में  नक्सलियों ने अपने छह कमांडरों  को मार डाला |