Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब के पूर्व मंत्री धर्मसोत के ठिकानों पर ईडी की रेड.   हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी मैदानी भागों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन.   उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्रमिकों के परिजनों के साथ आज मनाएंगे दिवाली.   अमित शाह बोले, सीएए लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.   रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए बताया पहली शर्त.   सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना.   कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई.   गुलाबगंज में मालगाड़ी के पीछे का पहिया पटरी से उतरा.   आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध.   मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा.   दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर दाे की मौत.   भारत -ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के टिकट की कालाबाजारी चार आरोपित गिरफ्तार.   भारत -आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद.   चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार.   मुख्यमंत्री भूपेश सभी विधानसभा उम्मीदवारों के साथ देखेंगे मैच.   कांकेर में नक्सलियों ने चेतावनी वाला लगाया बैनर.   राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट.  
कमल पटेल ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

जनसहयोग से बना रथ देगा किसानो को जानकारी

पटेल:जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा

 

हरदा  में कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान जागरुकता  के लिए  कृषि रथ की शुरुवात  की  | यह कृषि रथ जनसहयोग से शुरू किया गया है | इस अवसर पर कमल पटेल ने कृषि रथ को  किसानो की उन्नति के लिए अनूठा प्रयास बताया |  कृषि  रथ के माध्यम से गाँव गाँव जाकर किसानो को खेती के बारे में उपयोगी जानकारी दी जाएगी | 

हरदा जिले में किसान जागरुकता के लिए जनसहयोग से तीन कृषि रथ आरंभ किए गए |  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कलेक्टर कार्यालय से  कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |  कमल पटेल ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह रथ उपयोगी साबित होंगे  यह रथ प्रत्येक ब्लॉक के गांव - गांव जाकर किसान पंचायत करेंगे | और किसानों को फसल चक्र और खाद. बीज और मिट्टी की जानकारी देंगे  | कमल पटेल ने कहा कि इन रथों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा  | उन्होंने कहा  खेती में रासायनिक खाद के प्रयोग से वातावरण जहरीला हो रहा है |  भावी पीढ़ी को इस खतरे से बचाने के लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा  |  उन्होंने  कहा इन रथों को कृषि विभाग ने पूर्णतः जनसहयोग से आरंभ किया है | इसमें शासन का एक रुपये भी खर्च नहीं हुआ है | 

MadhyaBharat 10 October 2020

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.