नगरनार स्टील प्लांट पूरी तरह सुरक्षित है
  Nagarnar Plant

सोशल मीडिया पर चल रही खबर असत्य है  

 

जगदलपुर में स्थित नगरनार प्लांट पर नक्सलियों सम्बंधित जानकारी को पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने  गलत  बताते हुए कहा की | सोशल मीडिया में नगरनार प्लांट पर नक्सलियों की नजर है वाली खबर पूरी तरह असत्य है  |  इसके साथ ही  ठेकेदार से 50 लाख की मांग की भी जांच की गई  | जिसमे वह भी खबर पूरी तरह झूठी निकली | उन्होंने कहा  नगरनार स्टील प्लांट  सेफ जोन में है | 

जगदलपुर में स्थित नगरनार प्लांट पर नक्सलियों की नजर है | इस प्रकार की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं |  इस मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जांच  में पाया कि यह पूरा मामला असत्य है  | पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि जो खबरें सोशल मीडिया में चल रही है वह पूरी तरह असत्य और  निराधार है | नगरनार थाना बिल्कुल नगरनार स्टील प्लांट से लगा हुआ है |  और उड़ीसा के साथ इन इलाकों में  लगातार सर्चिंग होती रहती हैं  | यह कहा जा रहा था कि नक्सलियों ने ठेकेदार से 50 लाख की मांग की  है | इसकी जांच हमने की है | जांच के दौरान पाया गया कि वह भी खबर पूरी तरह झूठी है |  शिकायत में जिन कर्मचारियों का जिक्र किया था उन कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई  है |  कर्मचारियों  ने बताया है ऐसी कोई घटना नहीं हुई है  | नक्सली के नाम से  कोई धमकी नहीं मिली है |  और कोई पैसे की मांग नहीं की गई है |  कुछ फोटो सोशल मीडिया में चल रहे हैं जिन्हें नक्सली बताया गया है | उन लोगों की पहचान भी कर ली गई है | वह फोटो नगरनार में ठेकेदार के पास काम करने वाले की है  | वहां कर्मचारी अपना काम का पैसा लेने अपनी साइट पर गए हुए थे |