वीडी :कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त
 VD Sharma

अंतर कलह से जूझ रही है पूरी कांग्रेस

 

मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोंग्रस पर हमला करते हुए कहा  -कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र ख़त्म हो चुका है | कांग्रेस इस समय अंतर्कलह से जूझ रही है | प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा  कांग्रेस नेता कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल किया | अब मध्यप्रदेश में कमलनाथ एंड कंपनी फिर से सत्ता में आने की जुगत में लगी है  | इस समय कोंग्रेस के लोगो को सपने में जमीन दिख रही है | ग्वालियर चंबल अंचल से कांग्रेस चुनावी परिद्रष्य से बाहर होती जा रही है |  वर्तमान में कांग्रेस अन्तर्कलह से जूझ रही है |  कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने खुद माना है कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है |