NTPC प्लांट से गायब हुआ पंप ऑपरेटर
 Missing

डॉग स्क्वॉड की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी

 

सिंगरौली NTPC पावर प्लांट से पंप ऑपरेटर  अजीत दुबे के अचानक गायब होने से कम्पनी में  हड़कंप मच गया  | नाराज अजीत के परिजनों ने NTPC आवास परिसर के बाहर धरना दिया |  जिसके बाद डाग  स्क्वाड की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई है | 

विंध्य नगर NTPC पावर प्लांट में  ड्यूटी पर गए एक संविदा कर्मी अजीत दुबे के गायब होने की खबर के बाद  NTPC प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने प्लांट के अंदर सर्च आपरेशन चलाया  | कुछ ही घंटो में लापता मजदूर के मोबाईल व बैग बरामद कर लिए  गए | लेकिन  अजीत दुबे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा |  बताया जा रहा है अजीत शुक्रवार रात  ड्यूटी के लिए प्लांट गया हुआ था |  और हाज़िरी भी लगी हुई है |  थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी व CISF के जवानों ने परिजनों के साथ पूरे प्लांट में सर्च आपरेशन चलाया  |  कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने NTPCआवासीय परिसर के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की |  फिलहाल  स्थानीय पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है |  डॉग स्क्वॉड की टीम को भी सर्च आपरेशन में लगाया गया है |