घायल माँ-बेटी को पुलिस ने पहुँचाया हॉस्पिटल
  IED bomb

नक्सलियों के ब्लास्ट से घायल हुई थी मां - बेटी

 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए  | आईईडी ब्लास्ट में घायल माँ बेटी को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचाया | 

बताया जा रहा है की नक्सलियों के लगाए गए बम से गाँव की एक महिला और उसकी बेटी बुरी तरह घायल हो गए थे |  जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने नक्सल इलाके में जाकर महिला और उसकी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया  | 

यह खबर आपको बतलाएगी कि पुलिस देवदूत बन कर भी समाज की रक्षा करने और जान बचाने का काम करती है | घटनाक्रम घोर नक्सल प्रभावित दन्तेवाडा जिले  से साठ किलो मीटर दूर  जंगल मे स्थित तेलम गांव का है  | जहाँ  नक्सलवादियों द्वारा  लगाए गये  प्रेशर आई.ई.डी. बम की चपेट मे उसी गांव की मां बेटी आ गईं  | इस विस्फोट मे मां  गंभीर रूप से घायल हो गई है | जिसमे उसकी दोनो आंखे चली गईं  | तो वहीं बेटी के भी हाथ पैर बुरी तरहा से जख्मी हो गये  | इलाके मे हुई इस घटना की जानकारी रात को पुलिस तक पहुंची  | लेकिन नक्सली इलाकों मे रात्री काल मे पुलिस एवं फोर्स के जाने पर मनाही है  | खतरों की परवाह ना करते हुए एस.पी. डा.  पल्लव ने  घायल ग्रामीण महिला की जान बचाना जरूरी समझा  | और रात को ही  महिला को हास्पीटल लाकर उसकी जान भी बचाई  |  पुलिस का यह निर्णय उनके लिए काल बन सकता था | मगर मानवता की बडी मिसाल  पेश करते हुए  पुलिस ने महिला और बेटी की जान बचाई |