भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता
बड़ामलहरा से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह लोधी का मुकाबला कांग्रेस की साध्वी रामसिया भारती से है | भारती को टारगेट करते हुए प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता | प्रद्युम्न सिंह के इस बयान से नाराज साधु संत खासे नाराज हैं |
छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधानसभा सीट पर होने बाले उपचुनाव के जनसम्पर्क के दौरान धर्म और साधुओ का मजाक बनाया जा रहा है | बीजेपी उम्मीदवार प्रधुम्न सिंह लोधी के एक बयान से बबाल खडा हो गया है, साधुओ के भगवा वस्त्र पर सवाल खड़े किये | प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा कि भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता | देश मे मिर्ची बाबा, कंप्यूटर बाबा जैसे जाने कितने लोग घूम रहे है तो वह संत थोड़ी ना है | भगवा के भेष में बहुत से लोग पता नहीं क्या क्या कर जाते हैं | लोधी के बयान से साधु संतो में रोष व्याप्त होने लगा है | लोधी ने यह बयान भगवा धारी कॉग्रेस प्रत्यासी रामसिया भारती को लेकर दिया है | मगर बी जे पी उम्मीदवार के बयान से समूचा साधु समाज आहत है | निर्मोही आखाड़े के पंच महंत भगवान दास ने कहा कि बी जे पी उम्मीदवार को साधु समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए |