ऑटोचालक को पीटने वाले दो आरोपियों का जुलूस
   Procession of accused

मुख्य आरोपी सहित दो की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

 

जबलपुर में तालिबानी अंदाज में ऑटोचालक  को   बेरहमी से पीटने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला | वहीँ इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो  लोग अभी फरार हैं  | जिनकी गिरफ्तारी के लिए दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया है  | 

शोभापुर  ब्रिज के पास एक्टिवा सवार युवतियों को टक्कर लगने के बाद ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करने वाले दो आरोपियों  का पुलिस ने  जुलूस निकाला  | गौरतलब है की ऑटो से टक्कर के बाद लाल रंग की कार में आये अभिषेक   दुबे व उसके साथी चंदन सिंह ने ऑटो चालक की पिटाई की थी | इस घटना की रिपोर्ट ऑटो चालक द्वारा  थाने में दर्ज कराई गयी  |  ऑटो चालक की रिपोर्ट पर हत्या की कोशिस  सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपी अक्षय शिवहरे और  मनोज दुबे  को गिरफ्तार कर उनका   जुलूस निकाला |   प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी और  चंदन सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं |  घटना को लेकर क्षेत्र के लोग सहमे नजर आ रहे हैं |  सोशल मीडिया पर एक फरार आरोपी को लेकर पोस्ट वायरल की गयी है |  जिसमें बताया गया कि आरोपी हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया है  |