विधायक नीरज दीक्षित के परिवार पर हमला
 Attack

विधायक ने लगाया जान से मारने का आरोप

 

छतरपुर  मे बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह अब विधायक के परिवार पर भी हमले करने से नही चूक  रहे हैं  | ताजा मामले में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने  काग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के भाई  उनकी पत्नी  पर  हमला कर दिया | और फरार हो गए | 

छतरपुर में बदमशों और गुंडों का राज चल रहा है |  करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के भाई और पत्नी पर हमला कर उनकी कार तोड़ दी | बताया जा रहा है की यह हमला तब किया गया जब वे छतरपुर से उजरा गाँव जा रहे थे | विधायक के भाई पर हमले की खबर लगते ही भारी भीड थाने मे पहुंच गई  | विधायक का आरोप है कि बदमाशों द्वारा उनके भाई  से गालीगलौज कर  जान से मारने का प्रयास किया | उन्होंने कहा की   कि यह हमलावर उनको मारने आये थे | क्योंकि छह महीने पहले भी उनके पास एक धमकी भरी चिट्टी  भेजी गई थी  | जिसकी शिकायत उन्होने कोतवाली थाने मे की थी | वही विधायक के भाई पर हमले की खबर लगते है एडीशनल एस पी सहित भारी पुलिस बल थाने  पहुंच गया | पुलिस ने विधायक के भाई  पर हमले पर  मामला दर्ज कर लिया है | और  जल्दी ही  आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है |