भाजपा नेता नारायण पटेल का बेतुका बयान
  Narayan Patel

सिंधिया आधी क्या पूरी कांग्रेस खरीद सकते हैं

 

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नरायण पटेल ने बड़बोलापन दिखाते हुए कहा की |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है की वे चाहे तो पूरी कांग्रेस खरीद लें  |  उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बेतुके बयानों से पार्टी का समीकरण बिगड़ सकता है | दोनों ही पार्टियों ने अपने नेताओं को तोलमोल पर बोलने की सलाह दी है | 

एमपी के उपचुनाव में मान्धाता से एक  नेता के बड़बोलेपन का वीडियो सामने आया है |  कांग्रेस से भाजपा में पहुंचे नारायण पटेल ने अतिउत्साह में कुछ ऐसा कहा जिससे भाजपा को नुक्सान हो सकता है  | जब पटेल से बिकाऊ नहीं टिकाऊ पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है की  | वे आधी कांग्रेस क्या पूरी कांग्रेस खरीद ले|  हाल ही में कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नंगा भूखे घर का कहने पर कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई थी | और भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का एक और हथियार मिल गया था |  वहीँ पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा नीच कहे जाने पर भी कांग्रेस की मुश्किलें काफी  बढ़ गई थीं  |  ऐसे बयानों से कभी कभी  राजनीतिक समीकरण के साथ साथ चुनाव परिणाम भी बदल जाते हैं  |