भगवान राम पर टिपण्णी से नाराज हुआ आदिवासी युवक
 Bhupesh Baghel

नंद कुमार बघेल को कहा ये सठिया गए हैं इनको संभाले  

नंद कुमार बघेल छग सीएम भूपेश बघेल के पिता हैं  

 

हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान् राम के ऊपर टिपण्णी को लेकर  छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक  वीडियो जारी कर कहा कि  | वो अपने पिता नंद कुमार बघेल को संभालें  | वो सठिया गए हैं |  वे भगवान राम पर अनुचित टिप्पणी कर रहे हैं  | 

आदिवासी  युवक ने कहा की सीएम भूपेश बघेल के पिता हमारे आराध्य भगवान श्री राम के बारे में अनुचित टिप्पणी करते हैं  |  साथ ही उन्होंने कांग्रेसियो से   कहा की  |  ये  कैसे कांग्रेसी हैं जो अपनी  आत्म सम्मान बेच चुके हैं | युवक ने  कहा की ऐसे कोंग्रेसियों  पार धिक्कार है  | एक ओर तो भूपेश बघेल रामगमन पथ  और कौशल्या माता के मंदिर बनवा रहे हैं  |  वही दूसरी ओर इनके पिता नंद कुमार बघेल कुछ भी कह  रहे हैं | उनकी उम्र हो गई है वे सठिया गए हैं | वे हमारे आराध्य का पुतला जलाने की बात कर रहे हैं  | नन्द कुमार हमेशा राम भगवान् पर विवादित टिपण्णी करते हैं ये सही नहीं है  |   इस आदिवासी युवक ने कहा की  वो उरांव है  | और इनकी परंपरा में जब करमा गीत गाया जाता है  तो पहले भगवान राम का सुमिरन होता  है | वीडियो में युवक ने भूपेश बघेल को काका और नंद कुमार बघेल को दादा कहकर  संबोधित किया है  |