Since: 23-09-2009
भाजपा चुनाव जितने जा रही है
ग्वालियर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनावो को लेकर कहा कि ये एक तरफा चुनाव है | भाजपा चुनाव जीतने जा रही है | बाकी जो लोग भ्रम में हैं | उनका भ्रम दस तारीख के बाद दूर हो जाएगा |
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर की गई टिप्पणी पर कहा, मैं इस टिप्पणी को अच्छी मानता हूँ गरीब होना गुनाह या अभिशाप नहीं है | हमारे सभी नेता गरीबी से उठकर ऊपर गए हैं | कांग्रेस के पास इससे ज्यादा कहने के लिए कुछ नही है क्योकी उनकी पंचायत प्रदेश से उठ गई है | प्रदेश मे मुख्यमंत्री शिवराज नहीं नरोत्तम हैं के सवाल पर कहा कि ये भाजपा में नहीं होता | कांग्रेस सरकार में होता था, पर्दे के पीछे मुख्यमंत्री कांग्रेस में होता था | इस दौरान उन्होने - शायरी के माध्यम से तंज कसते हुए कहा कि , रूकता नहीं था तमाशा रहता था खेल जारी, उस पर कमाल ये था दिखता नहीं था मदारी |
MadhyaBharat
17 October 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|