आरोपी का साथ देनेवाला आरक्षक निलंबित
 Constable suspended

महिला अपराध को लेकर एसपी सख्त 

 

महिला के खिलाफ अपराध में आरोपी का साथ देने वाले आरक्षक को  जगदलपुर एसपी ने किया सस्पेंड  कर दिया है |  एसपी  दीपक झा ने साफ़ किया है कि ऐसे ममलों में किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा  | 

जगदलपुर के  थाना बोदघाट में 20 सितंबर को एक महिला रेप का मामला दर्ज करवाया था  |  मामले को गंभीरता से लेते हुए बोदघाट पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करना शुरू किया  |  इस बीच  आरोपियों के परिजन द्वारा लगातार महिला को बयान बदलने के लिए धमकी  दी जाती रही |   महिला ने आरोपियों को संरक्षण देने की शिकायत पुलिस अधीक्षक दीपक झा  से की  | पुलिस अधीक्षक  ने जांच में पाया गया कि बोदघाट में पदस्थ आरक्षक आरोपियों की मदद कर रहा   है  | पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी तो आरोपी नौ दो ग्यारह हो जाया करते थे  |  जांच में पता चला कि आरक्षक इसकी जानकारी उन तक दिया करता था  |  पुलिस अधीक्षक दीपक झा  ने तत्काल प्रभाव से आरक्षण को सस्पेंड  कर दिया  |