पुजारी की हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन
 Killing priest

मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी

 

उमरिया में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद  ने ब्राह्मणो पर हो रहे अत्याचार और राजस्थान में बीते दिनों पुजारी को जिंदा जलाकर  मारने  के विरोध में कलेक्टर को रष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा  | और पुजारी के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की  | 

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने बताया कि संगठन  ब्राहम्णो पर हो रहे अत्याचार का विरोध करता है  |  देश भर में   ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे  हैं |  बीते दिनों राजस्थान में गरीब पुजारी की निर्मम हत्या की गई  |  जिससे  ब्राह्मण समाज आक्रोशित है |  हमारी मांग है कि पुजारी के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी हो |  हत्यारो को  फांसी की सजा के साथ  पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा  और सरकारी नौकरी भी दी जाए  | 

 उक्त मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो देश भर के ब्राह्मण सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे  |