कमलनाथ ने बड़े नेताओं को घर बैठाया
  Narottam Mishra

वोट के लिए कांग्रेस भाजपा को गाली दे रही

कमलनाथ को ग्वालियर चंबल से बू आती थी

नरोत्तम :राहुल गाँधी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक

 

ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा  |  और  कहा कि कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि भाजपा विपक्ष खत्म करना चाहती है |  लेकिन जिस पार्टी का नेता राहुल गाँधी हमारा स्टार प्रचारक है उसे हम क्यों खत्म करेंगे  | कमलनाथ ने सारे बड़े नेताओं को घर बैठा दिया है  | 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा जो  पाकिस्तान पहले कश्मीर मांगता था, वह अब भीख मांगता है  |  उन्होंने कहा कमलनाथ ने संभाग के बड़े नेता के पी सिंह, अशोक सिंह और गोविंद सिंह को घर बैठे दिया है  |  जबकि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर महीने ग्वालियर आते हैं | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 15 माह के शासन में 15 मिनट के लिए ग्वालियर चंबल अंचल नहीं आए  |  उनको इस क्षेत्र से बू आती थी |  इस ग्वालियर चंबल अंचल के कारण ही कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे   | और  कमलनाथ ने सर्वाधिक उपेक्षा इस अंचल की  | अब वह वोट मांगने आ रहे हैं  | कमलनाथ पर उम्र हावी हो गई है | .वे किसी को नहीं पहचानते | उन्होंने कहा  कांग्रेसी काम के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं  |  हमें गाली देकर वोट मांग रहे हैं  |  उन्होंने  कमलनाथ  सरकार को सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार बताई  | मिश्रा ने कहा  पर्दे के पीछे से सरकार कोई और चला रहा था, डोर किसी और के हाथ में थी  | 

मिश्रा ने कहा की  कुछ विदेशी और पाश्चात्य संस्कृति के लोगों ने कांग्रेस की स्थापना की  | और आज भी कांग्रेस की अध्यक्ष विदेशी है |  एक ओर हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी हैं  |  जिन्होंने विश्व में भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया है, देश में आतंकवाद को खत्म किया है  | 

उन्होंने जनता से  मुन्नालाल को जीतकर  माफियाओं को हारने की बात कही  |