शिवराज : कमलनाथ ने चलाई भ्र्ष्टाचार की सरकार
 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज : कांग्रेस ने वचन पत्र नहीं कपट पत्र निकाला है  

विधायकों का कमलनाथ ने काम नहीं किया,उनको भगाया  

 

छतरपुर के बडामलेहरा विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा की  | कमलनाथ ने पंद्रह  महीने में भ्रष्टाचार की सरकार चलाई  | उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को कपट पत्र बताया और कहा की  | पहले भी कमलनाथ ने जनता से झूठे वादे किये और उन्हें पूरा नहीं किया  | इस दौरान  शिवराज ने एक महिला को मंच पर बुलाकर उसके पति के एक्सीडेंट में मृत्यु पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया  | बकस्वाहा मे चुनावी सभा करने आये सी एम शिवराज सिंह ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए  कहा कि कमलनाथ ने  15 महीने सरकार चलाई |  लेकिन सरकार नही जमकर भ्रष्टाचार की सरकार चलाते रहे | उन्होने काग्रेस के वचन पत्र को  कपट पत्र करार दिया  | उन्होने कहा कमलनाथ झूठे वादे करते हुये  पहले  जनता को लालच दिया  और फिर उनसे किये वादे पूरे नही किये  | उन्होने कहा  प्रधुन्न सिंह जब कमलनाथ के पास बडामलेहरा के विकास के लिये जाते थे  |  वह उनका काम करने की जगह चलो चलो कहकर भगा देते थे |  इसलिए काग्रेस के 26 विधायको ने  काग्रेस की सरकार चलता कर दी |  सी एम के मंच में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई | जब एक महिला को सी एम ने  मंच पर बुलाया और उसकी पति की सड़क दुघर्टना मे मौत होने पर उसे हर संभव मदद देने का आश्वासन देकर उससे गले से लगा लिया |  और महिला भावुक होकर रोने लगी |