सोनिया गांधी कमलनाथ को पार्टी से बाहर निकाले
 Kamal Patel

महिला अपमान पर कांग्रेस को जनता  जवाब देगी

 

कृषि   मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ को पार्टी से निकालने की मांग करते हुए कहा कि  |  यदि उन्हें कांग्रेस से नहीं निकाला गया तो |  यह मान लिया जाएगा की उनके द्वारा महिला के प्रति इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्द कांग्रेस की भाषा है   | और फिर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी | कमल पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हैं  | लेकिन मंत्री इमरती देवी के संबंध में उन्होंने जिस तरह के शब्द इस्तेमाल किए वह घोर आपत्तिजनक हैं  | कमलनाथ अपने इन शब्दों को सही ठहराने में जुटे हैं  | जो ज्यादा हैरान करने वाला है  |  उन्होंने कमलनाथ पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने पर जोर देते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की मांग भी की है  | जिससे भविष्य में फिर कोई कांग्रेस नेता आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से बचे  | कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश के सभी उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी  |  जो महिला अपमान पर कांग्रेस को जनता का करारा जवाब होगा  |