शिवराज : कमलनाथ ने पार की निर्लज्जता की पराकाष्ठा
 Shivraj Singh Chauhan

कमलनाथ की बेशर्मी और इमरती देवी के आंसू सबने देखे

कमलनाथ के अहंकार ने कांग्रेस सरकार और मप्र तबाह किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा | . कमलनाथ ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं | इमरती देवी उनकी कमलनाथ की सरकार मे मंत्री रहीं | और  वे कहते हैं उन्हें नाम  याद नहीं |  उन्होंने माफ़ी मांगने की जगह सबको आयटम कहना शुरू कर दिया | कमलनाथ के अहंकार के कारण कांग्रेस सरकार और मध्यप्रदेश तबाह हुए हैं  | 

शिवराज सिंह ने कहा दलित की बेटी इमरती देवी के आंसू पूरे हिन्दुस्तान ने देखे हैं  | और कमलनाथ की बेशर्मी भी पूरे देश ने देखी है  | उन्होंने कहा कमलनाथ किन्तु परन्तु करते हैं लेकिन माफ़ी नहीं माँगते  | उनको इमरती देवी जो उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं याद नहीं आया |  जहाँ पूरा देश ये सब देख रहा है  | उन्होंने कहा कमलनाथ से माफी की उम्मीद तो नहीं है | लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी से अपील है की |  वे इसपरएक्शन लें | नहीं समझा जाएगा की वे कमलनाथ के बयान से सहमत हैं  | उन्होंने कहा कमलनाथ अपराध करते हैं शालीनता की सारी हदें पार करते हैं  और फिर हमें गाली लिखते हैं  | कमलनाथ अहंकारी हैं और वे अपने से श्रेष्ठ किसी को नहीं मानते |  इसी के चलते कमलनाथ की  सरकार तबाह हुई | मध्यप्रदेश  को भी बर्बाद किया गया  |