फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 Fake journalist

इण्डिया टीवी आजतक का फर्जी पत्रकार

 

जगदलपुर में बड़े  चैनलों के नाम से वसूली करने वाले   फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है की यह  पत्रकार इण्डिया टीवी आजतक के नाम  से  बिल बुक छपवा कर ग्राम पंचायतों में विज्ञापन की वसूली करता था | 

इण्डिया टीवी आजतक |  इस नाम का भ्रम फैलाकर अवैध वसूली करने वाले   फर्जी पत्रकार को पुलिस ने पकड़ा है  | फर्जी पत्रकारों ने  इण्डिया टीवी आजतक के नाम से न  केवल  बिल बुक  छपवाई  | बल्कि फर्जी सील लगाकर पैसे भी वसूले | इनका शिकार ग्राम पंचायत के पंच सरपंच होते थे |  ये आरोपी  विज्ञापन के नाम पर बिल लगाकर जमकर वसूली कर रहे थे  | बताया जा रहा इन्होने 16 लाख अस्सी हजार के बिल पंचायतों और अफसरों को बांट कर  वसूली  की|  जिसकी जानकारी  इस के  पास मिली फर्जी बिल बुक से हुई  | इसकी जानकारी जब चैनलों के  प्रतिनिधियों को लगी  | तब उन्होंने इसकी शिकायत  थाने में की  |  जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  नीलांबर सेठिया और बिल बुक एंव सील बनाने वाले प्रिन्टिंग प्रेस मालिक को  गिरफ्तार किया  |